• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

महिला ने 9 मिनट में 6 बच्चें को जन्म दिया

Posted on: Sun, 17, Mar 2019 10:18 AM (IST)
महिला ने 9 मिनट में 6 बच्चें को जन्म दिया

ह्यूस्टनः टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने 15 मार्च को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 50 मिनट से सुबह 4 बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ है। अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस (800 ग्राम) से दो पौंड 14 औंस (850 ग्राम) के बीच है. उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है। NDTV




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर