• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नोटबंदी से परेशान महिलाओं ने सिपाही को पीटा

Posted on: Sat, 17, Dec 2016 11:56 PM (IST)
नोटबंदी से परेशान महिलाओं ने सिपाही को पीटा

बुलंदशहर: नोटबंदी से परेशान जनता का सब्र का बांध टूटता ही जा रहा है। कई दिनों से बैंक से पैसे न मिलने से नाराज लोगों ने बुलंदशहर में जमकर हंगामा किया। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। शहर से 70 किलोमीटर दूर आहर के पीएनबी ब्रांच में पिछले कई दिनों से पैसे के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही थीं।

जैसे ही बैंक खुलती नो कैश का बोर्ड या फिर कैस नहीं है कहकर लोगों को बैंककर्मी वापस कर देते थे। शनिवार को लोगों का सब्र टूट गया और हंगामा करने लगे। इस बीच महिलाओं ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बैंक की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने महिलाओं से बदसलूकी कर दी। इससे नाराज महिलाओं ने पुलिसकर्मी को घेर लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मी को बचाव के लिए हवा में फायरिंग करनी पड़ी। हानांकि बाद में उसे सस्पेण्ड कर दिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज