• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शराब पीने से मना किया तो जीवनसाथी को काट डाला

Posted on: Thu, 13, Dec 2018 7:54 PM (IST)
शराब पीने से मना किया तो जीवनसाथी को काट डाला

शाहजहांपुर ब्यूरो (उदयवीर सिंह) रौजा थाना क्षेत्र के मठिया कॉलोनी में एक शराबी पति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह 8 बजे की है। बताया गया कि गजराज कुशवाहा उर्फ गज्जू अपनी पत्नी रामबेटी (55) के साथ रहता था। उसके दो बेटे भी हैं। गजराज बहुत शराब पीता था। इसको लेकर रामबेटी से उसका विवाद होता रहता था।

मंगलवार शाम को मजदूरी कर जब गजराज घर आया तो वह शराब के नशे में बहुत धुत था। जिस पर पति पत्नी से विवाद होने लगा। आधी रात तक झगड़ा होता रहा। बुधवार सुबह हुई तो शराब को लेकर पत्नी रामबेटी ने फिर पति गजराज को चेतावनी दी, इस पर गजराज नाराज हो गया और गाली-गलौज करते वक्त उसने हाथ में आई कुल्हाड़ी से पत्नी रामबेटी के चेहरे पर जोरदार प्रहार कर दिया।

रामबेटी तुरंत गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। पत्नी को मारने के बाद गजराज ने घर मे आग लगा दी तथा मकान की छत पर छुपकर बैठ गया। हत्या की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को हुई, तो मौके काफी लोग पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने आकर सभी को बाहर निकाला और अपनी पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मोके से हत्यारे पति गजराज को गिरफ्तार कर लिया। तथा मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।