• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार में होमगार्ड ने पत्नी को जिंदा जला दिया

Posted on: Fri, 02, Dec 2022 8:48 AM (IST)
बिहार में होमगार्ड ने पत्नी को जिंदा जला दिया

बिहार डेस्कः भोजपुर जिले में एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद से वह फरार है। वारदात बड़हरा के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मौजमपुर गांव में की है। आरोपी का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है जो फिलहाल बक्सर जिले में पोस्टेड है। मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान आये दिन अपनी पत्नी रूपा देवी से झगड़ा करता था।

बच्चों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी को हमेशा जान से मारने की धमकी देता था. घटना के दिन रूपा देवी के सभी बच्चे सुबह स्कूल गए थे तभी उसके पति ने रूपा के साथ विवाद करना शुरू कर दिया और उसको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इतना से भी उसका मन नहीं भरा तो उसे मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इसके बाद आरोपी जवान मृतका के लाश को कमरे में बंद कर फरार हो गया।

दोपहर में जब उसके बच्चे स्कूल से घर लौटे तो घर के भीतर कमरे के दरवाजे पर ताला लटका देख आसपास के लोगों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी कोशिशों के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा और लाश देखते ही तत्काल सिन्हा ओपी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है और आरोपी होमगार्ड जवान की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस घटना के बाद से मृतक के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।