• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

निरन्तर हो रही है बांध की निगरानी-एडीएम

Posted on: Thu, 06, Aug 2020 3:18 PM (IST)
निरन्तर हो रही है बांध की निगरानी-एडीएम

सिद्धार्थनगरः जनपद में कुल 39 बांध है। जनपद की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सतत निगरानी की जा रही है तथा कटाव निरोधक कार्य किये जा रहे है। सिंचाई विभाग द्वारा तटबन्धों को तत्काल कोई खतरा नही बताया जा रहा है। आज तहसील नौगढ़ के 07 ग्राम बाढ़ से प्रभावित है। अब तक 57 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हो चुके है।

अन्य तहसीलों में बाढ़ का प्रभाव नही है। तहसील नौगढ़ के ग्राम भलुहा, लाउखाई, संगलदीप मैरूण्ड है। लोगो के आने जाने के लिए नाव लगाई गयी है। आवश्यकतानुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। बाढ़ से 2900 की जनसंख्या प्रभावित है। अब तक 57 ग्रामों की 2736 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित है। 450 पैकेट राहत सामग्री का वितरण किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु 03 बड़ी नावे संचालित है। जनपद में 71 बाढ़ चौकी व 46 राहत केन्द्र एवं 30 बाढ़ संरणालय स्थापित किये गये है। जिन पर अनवरत कर्मियों की ड्यिटी लगायी गयी है। पशुपालन विभाग द्वा 112 प्शुओं का उपचार एवं 367 प्शुओं का टीकाकरण किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सीताराम गुप्त ने अपनी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार