• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दहेज हत्या क्भ् आरोपी ननद को पुलिस ने भेजा जेल

Posted on: Sat, 25, Jun 2022 10:27 AM (IST)
दहेज हत्या क्भ् आरोपी ननद को पुलिस ने भेजा जेल

संतकबीर नगर, उ.प्र.। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बरयाभीर में 19 फरवरी 2022 को विवाहिता प्रिया यादव की फांसी से लटकी हुई लाश मिली थी। पिता की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में पति, सास और ननद पर मुकदमा दर्ज किया था। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को ननद रविन्दा यादव को थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव के चंद्रभान यादव अपनी बेटी प्रिया यादव की शादी 6 दिसम्बर 2021 को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बरयाभीर निवासी इंद्रेश यादव के बेटे संजय यादव के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिये प्रिया यादव पर जुल्म शुरू कर दिया था। 19 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में प्रिया यादव का फांसी पर लटका हुआ शव मिला था। पिता ने आरोपी पति संजय यादव सास सुदामी देवी, और ननद रविन्दा यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।