• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, किसी को बचाया नही जा सका

Posted on: Mon, 18, Jul 2022 2:18 PM (IST)
यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, किसी को बचाया नही जा सका

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां 40 यात्रियों से भरी महाराष्ट्र रोडवेज की बस नर्मदा नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। रेस्क्यू के बाद अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। हादसा सुबह 10 करीब 10 बजे हुआ। बताया गया कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई।

ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। निकाले गए 13 शवों में 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा है। बस में कितने यात्री सवार थे ? इसकी पुष्टि अब तक प्रशासन ने नहीं की है। इंदौर और धार से एनडीआरएफ की टीम मौके पर है। पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर