• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

रेप के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या

Posted on: Sun, 15, Apr 2018 9:04 PM (IST)
रेप के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या

पूर्वी चंपारण (रमन कुमार साहु) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के रौशनपुर सपहां गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक किशोरी की हत्या कर लाश को उसके दरवाजे पर फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिकित्सक से दुष्कर्म के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

साथ ही मौत के कारणों को भी स्पष्ट करने को कहा गया है बताया गया है कि किशोरी शनिवार की देर रात अपनी भाभी के साथ नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए यहां के पूर्व मुखिया के पुत्र व उसके साथ के लोगों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान हवस के भूखों ने लड़की की भाभी को भी अपना निशाना बनाने की कोशिश की।

हालांकि वह वहां से जान बचाकर भाग निकली। घटना की सूचना पर गांव से दौड़े लोगों को देख सभी घटनास्थल से फरार हो गए। गांव के सरपंच ने पुलिस को फोन पर दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लड़की की भाभी ने मामले में पूर्व मुखिया के पुत्र राजेन्द्र सहनी, भूषण सहनी, भुटेली सहनी, रामहरि सहनी, प्रभु मुखिया, सुरेंद्र सहनी, रमेश सहनी सहित करीब ग्यारह लोगों को आरोपित किया है। कहा है कि पहले से चली आ रही दुश्मनी का बदला लेने की नीयत से मेरी ननद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। फिर उसकी हत्या कर दी गई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।