• Subscribe Us

logo
16 अप्रैल 2024
16 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा नेता के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Posted on: Mon, 08, Aug 2022 8:54 PM (IST)
भाजपा नेता के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

हर्रैया, बस्तीः आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी ई. वीरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। देशभक्ति गीतों पर उत्साही कार्यकर्ता एवं युवा थिरकते नजर आए। यात्रा मां गायत्री इण्टर कॉलेज से शुरू होकर कप्तानगंज नगर पंचायत के सभी गांवों से होते हुए महराजगंज हनुमान गढी मंदिर परिसर मे समाप्त हुई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मिश्र के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मां गायत्री इण्टर कॉलेज परिसर में इकट्ठा हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। आगे-आगे जिलाध्यक्ष एवं श्री मिश्र का वाहन तथा पीछ चार पहिया व दो पहिया वाहन कतार मे चल रहे थे। यह देश है वीर जवानों का, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, मेरी शान तिरंगा, मेरी जान तिरंगा जैसे देशभक्ति गीतों पर उत्साही युवा जगह-जगह थिरकते नजर आए। तिरंगा रैली कप्तानगंज नगर पंचायत के गौरा, खजुहा, पिकौरा सानी, रताश, त्रिलोकपुर, धर्मसिंहपुर होते हुए महराजगंज हनुमान गढी मंदिर परिसर में पहुंची जहां पर यात्रा का समापन किया गया।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष, श्री मिश्र के अलावा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने संबोधित किया। यात्रा जिस भी गांव से होकर गुजरी लोग टकटकी लगाकर देख रहे थे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसा आयोजन पहले कभी नही हुआ था। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, सुखराम गौड, गौरव त्रिपाठी, अनिल उपाध्याय, सत्य साहब, सीताराम यादव, रामचन्द्र चौधरी, शिवम तिवारी, हरेन्द्र तिवारी, देवाकांत मिश्र, सोनू मिश्र, डॉ अरविन्द कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी, विवेक चौधरी, पंकज पटेल, सुभाष तिवारी, पिंटू सोनकर, विवेक मिश्र, सूरज तिवारी, युवा नेता कुलदीप तिवारी, हरीश ओझा, राका ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मामूली बात को लेकर भतीजे ने चाचा को मार डाला पैकोलिया सेल्समैन लूटकांड का खुलासा, नगदी बरामद जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला लखीमपुर से ट्रैक्टर चुराकर भागे, बस्ती में पकड़े गये पत्रकारों के फलाहार कार्यक्रम में बोले राजेन्द्रनाथ तिवारी, बस्ती का महत्व समझें ‘आप’ ने दिया इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को समर्थन ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में बीईओ जैनेन्द्र कुमार का हुआ स्वागत Lucknow: ऑनरकिलिंग : बाप ने हंसिया से हमला कर बेटी को मार डाला