• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में अनुराग ठाकुर का हुआ स्वागत, कहा बेटियां रात को भी निकल सकती हैं

Posted on: Sun, 31, Oct 2021 9:48 AM (IST)
अयोध्या में अनुराग ठाकुर का हुआ स्वागत, कहा बेटियां रात को भी निकल सकती हैं

अयोध्या ब्यूरो (प्रभाकर चौरसिया) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को अयोध्या पहुंचे जहाँ सर्किट हाउस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में सांसद लल्लू सिंह ने स्वागत किया। अनुराग ठाकुर अवध विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश को भी ताकत मिली है। उत्तर प्रदेश बिजनेस में भी देश में आगे बढ़ कर आया है। वही अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज पर लगाम कसी गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चली है उसे जनता ने सराहा है। सपा में कई पूर्व विधायकों के जोइनिंग को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बनाए हुए कुनबे को तो अखिलेश यादव संभाल नहीं पाए अब क्या कुनबा बढ़ाएंगे। लोगों ने सपा के राज का गुंडाराज देखा है।

हत्या डकैती फिरौती यह सब आम बात बन गई थी। सपा बसपा के उस कालखंड से निकलकर जब जनता ने भाजपा पर विश्वास किया तो वोट दिया। सरकार चुनी। सबसे बड़ा प्रहार उन लोगों पर हुआ जो गुंडागर्दी करते थे। फिरौती मांगते थे। माफियागिरी करते थे। उन सब की बोलती बंद करने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। आज महिलाएं रात को भी घर से निकल सकती है। बेटियां स्कूटी से बाजार में निकल सकती हैं। डर भय अपराध इन सब से मुक्ति दिलाने का काम योगी सरकार ने किया है और जनता चाहती है भय मुक्त, अपराध मुक्त, गुंडाराज मुक्त यूपी बना रहे तो सपा और बसपा मुक्त भी उत्तर प्रदेश बना रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना। अखिलेश यादव के महागठबंधन के जो साथी थे पता नहीं मंदिर कब जाते हैं कब नहीं जाते हैं। लेकिन चुनाव आते ही जनेऊ धारण कर लेते हैं और मंदिरों के चक्कर लगाते हैं। पहले तिरंगा झंडा उठाने में भी शर्म करते थे आज भाजपा के विरोध करने के लिए तिरंगा झंडा भी उठा रहे हैं। जो लोग कभी जय श्रीराम का नारा लगाने से कतराते थे आज उनके कार्यक्रम की शुरुआत जय श्रीराम के नारे से होती है। भाजपा जिस विचार जिस मुद्दों को लेकर चली थी उसको पूरा किया। धारा 370, 35ं हटाया। ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई। राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। भाजपा ने जो कहा वो किया। वो कहते हैं करते नहीं हैं। हम जो कहते हैं वह करते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को Lucknow: जो हुकूमत जिंदगी की रक्षा न कर सके उसे सत्ता में रहने का हक नही- अखिलेश BIHAR - Darbhanga: हैवान पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चियों को उतारा मौत के घाट DELHI - New Delhi: स्पा सेण्टर में अर्धनग्न पहुचे पुलिसवाले, कहा वो वाली सर्विस दो जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में 300 फिट खाई में गिरी कार, 10 की मौत, पीएम ने जताया दुख