• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कल मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ों यात्रा, प्रियंका गांधी भी लेंगी हिस्सा

Posted on: Tue, 22, Nov 2022 9:56 PM (IST)
कल मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ों यात्रा, प्रियंका गांधी भी लेंगी हिस्सा

नेंशनल डेस्कः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, “भारत जोड़ो यात्रा का आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में यात्रा प्रवेश करेगी।

बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को प्रवक्ता सुभाष चन्द्र शुक्ल के निधन पर शोक Lucknow: जो हुकूमत जिंदगी की रक्षा न कर सके उसे सत्ता में रहने का हक नही- अखिलेश BIHAR - Darbhanga: हैवान पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चियों को उतारा मौत के घाट DELHI - New Delhi: स्पा सेण्टर में अर्धनग्न पहुचे पुलिसवाले, कहा वो वाली सर्विस दो जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में 300 फिट खाई में गिरी कार, 10 की मौत, पीएम ने जताया दुख 31 मार्च को रैली में जुटेंगे इण्डिया गठबंधन के दिग्गज