26 नवम्बर को स्थापना दिवस मनायेगी आम आदमी पार्टी
बस्तीः आज आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक कटरा पानी टंकी स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चुनाव लड़ा जाएगा।
नागरिकों को जो सुविधा दिल्ली में दी जा रही है उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर वही सुविधा जनता को दी जाएगी। जैसे 300 यूनिट फ्री बिजली मुफ्त, पिछला बकाया माफ, किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त बिजली, 24 घंटे के अंदर लागू हो जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया 09 वर्ष पूरा होने पर आम आदमी पार्टी का नौवां स्थापना दिवस 26 नवंबर को जनपद बस्ती में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव इरशाद अली, प्रभारी, प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार चौधरी, दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ.राम सुभाष वर्मा, रामनाथ गौतम, शेषनाथ चौधरी, जनक राज, मोहम्मद अली, पति राम, शास्त्री डीएन त्रिपाठी, उमेश शर्मा, दिनेश कुमार यादव, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।