• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

20 गांव मैरूण्ड, 24 बाढ़ चौकियां स्थापित

Posted on: Thu, 06, Aug 2020 8:43 PM (IST)
20 गांव मैरूण्ड, 24 बाढ़ चौकियां स्थापित

बस्तीः जिले में बाढ़ से 2 तहसीलों के 45 गांव 11,126 आबादी प्रभावित हैं, जिसमें 20 गांव मैरून्ड है। उक्त जानकारी एडीएम रमेश चंद्र ने दी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए कुल 24 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं तथा 17 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। कुल 72 नाव लगाई गई हैं। बाढ़ से 5,975 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें से 2,593 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें उगई गयी हैं। 07 पशु शिविरों के माध्यम से 4,030 पशुओं का उपचार किया गया है। 45 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। एडीएम ने बताया कि बस्ती में कुआनो नदी का जलस्तर 82.641 मीटर तथा अयोध्या में सरयू का जलस्तर 92.230 मीटर है, जो खतरे के निशान से नीचे है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर स्वामी प्रसाद मौर्य का बस्ती मेंं हुआ स्वागत आग की लपटों से चार दर्जन से अधिक रिहायसी झोपड़ियां जलकर राख. एक मौत