• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कहर बरपा रहा है डेंगू, शुक्रवार को 219 मरीज मिले

Posted on: Sat, 18, Sep 2021 9:22 AM (IST)
कहर बरपा रहा है डेंगू, शुक्रवार को 219 मरीज मिले

लखनऊः उत्तर प्रदेश में डेंगू संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को राज्य में डेंगू के 219 नए मरीज मिले। इसमें से 21 मरीज लखनऊ में पाए गए। वहीं डेंगू से पीड़ित एक 4 साल की बच्ची ने इलाज की दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज बलरामपुर अस्पताल के बाल रोग विभाग में चल रहा था।

लखनऊ के 30 घरों में लार्वा मिलने पर मकान मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को 10 मरीजों में डेंगू के कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब इन मरीजों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ के 30 घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। हरदोई के संडीला के रहने वाली अल्बीना (4) को करीब डेढ़ हफ्ते पहले बुखार हुआ था।

पिता नफीस ने बताया कि कई अस्पतालों में दिखाया लेकिन इलाज के बावजूद बुखार कम नहीं हो रहा था। उसकी जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स काउंट भी सामान्य से कम था। परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में बेड खाली न होने की बात कहते हुए मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। आखिर में परिवारीजन बच्ची को लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती कर लिया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे पांच मरीजों में डॉक्टरों ने डेंगू की आशंका जताई।जिसके बाद उनकी कार्ड तकनीक से जांच कराई गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। लोकबंधु अस्पताल में भी पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर