• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

सोमवार को 29,413 संक्रमित मिले, 45,345 लोग ठीक हुये 372 लोगों की मौत

Posted on: Tue, 20, Jul 2021 10:42 AM (IST)
सोमवार को 29,413 संक्रमित मिले, 45,345 लोग ठीक हुये 372 लोगों की मौत

नई दिल्लीः देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। यहां सोमवार को 29,413 संक्रमित मिले, पहले से इलाज करा रहे 45,345 लोग ठीक हुये और 372 लोगों की मौत हो गयी। 3.99 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो देशभर में अब तक कुल 3.11 करोड़ लोग संक्रमित हुये हैं।

इनमें 3.03 करोड़ लोग इलाज से स्वस्थ हो गये और 4.14 लाख मरीजों की जान चली गयी। आइये राज्यों की स्थिति जानते हैं। केरल में सोमवार को 9,931 लोग संक्रमित पाए गए। 13,206 लोग ठीक हुए और 58 लोगों की मौत हो गई। 1.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में सोमवार को 6,017 लोग संक्रमित पाए गए। 13,051 लोग ठीक हुए और 66 लोगों की मौत हो गई। 96,375 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को 37 लोग संक्रमित पाए गए। 102 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। 1,188 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 58 लोग ठीक हुए। 567 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में सोमवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 69 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 435 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात में सोमवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 74 लोग ठीक भी हुए। 443 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर स्वामी प्रसाद मौर्य का बस्ती मेंं हुआ स्वागत