महिला के पेट से निकाली आठ किलो की पथरी
महिला के पेट से निकाली आठ किलो की पथरी
भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) झगडिया स्थित सेवा रुरल अस्पताल के चिकित्सकों ने एक महिला के पेट से शल्य चिकित्सा कर आठ किलो वजन की पथरी को निकालने में सफलता हासिल की। पेट दर्द की शिकायत पर झगडिया में रहने वाली महिला गिरनारी बेन इलाज के लिए आई थी। चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो पेट में पथरी पाई गई। महिला का सफल आपरेशन कर आठ किलोग्राम वजन की पथरी को निकालने में सफलता प्राप्त की। महिला के परिजनों ने डाक्टरों की टीम को धन्यवाद दिया।