• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, मां बेटे की दर्दनाक मौत

Posted on: Thu, 29, Jul 2021 11:44 PM (IST)
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, मां बेटे की दर्दनाक मौत

ेसिद्धार्थनगरः जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में डोहरिया चौराहे पर चाय की दुकान में बुधवार की शाम गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट हो गया। सिलेंडर पर दुकान में पकौड़ी बली जा रही थी। घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतका का पति, एक बेटा और ससुर झुलस गए। डोहरिया चौराहा पर नीतेश चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता है।

दुकान के ही एक हिस्से में पूरा परिवार रहता भी है। बुधवार शाम नीतेश की पत्नी प्रियंका (26) पकौड़ी बना रही थी। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से पूरे घर में आग लग गई। घटना के समय नीतेश, उसके पिता राम मिलन (60), बेटा विराट (5) व अंकुश (3) घर में मौजूद थे। आग लगते ही प्रियंका अपने दोनों बच्चों को बचाने के लिए घर के अंदर भागी और छोटे बेटे अंकुश को गोद में लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी तभी आग ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों की झुलस कर मौत हो गई। नीतेश बड़े बेटे विराट को गोद में लेकर बाहर निकल आया। पीछे-पीछे ससुर राम मिलन भी बाहर आ गए। पुलिस टीम पहुंची और शवों को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ब्लास्ट का कारण सिलेंडर में लीकेज में बताया जा रहा है। प्रतीकात्मक फोटो




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।