• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाढ़ सुरक्षा के लिये जारी कार्यों का मंत्री ने किया निरीक्षण

Posted on: Fri, 04, Jun 2021 5:54 PM (IST)
बाढ़ सुरक्षा के लिये जारी कार्यों का मंत्री ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर,U.P. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकारके के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने आज सिद्धार्थनगर में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माध्यव उपस्थित थे। मंत्री ने बाढ़ परियोजनाओं के कार्य मानसून पूर्व अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिया।

साथ ही बाढ़ सम्बन्धी समस्त तैयारियां मानसून से पूर्व सुनिश्चित किये जाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई भी वर्षा काल से पूर्व पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। महेन्द्र सिंह ने कार्या में लगे अधिकारियों को कार्या की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा आगाह किया गया बाढ़ कार्यो में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा कदापि कोई शिथिलता न बरती जाये। यदि इन कार्या में किसी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही की जाती है तो उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ठेकेदारों को भी सचेत किया कि महामारी की आड़ में यदि किसी ठेकेदार के कार्य में गुणवत्ता प्रभावित होती है तो उनका भुगतान बिल्कुल नहीं किया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।