• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आज जारी हो सकती है पंचायत चुनावों के आरक्षण की सूची

Posted on: Tue, 02, Mar 2021 9:39 AM (IST)
आज जारी हो सकती है पंचायत चुनावों के आरक्षण की सूची

लखनऊः सोमवार रात को आरक्षण को क्रास चेकिंग के बाद फाइनल कर दिया गया। यूपी के अधिकांश जिलों में आज पंचायतों के आरक्षण से आज पर्दा उठ जाएगा। मंगलवार को डीएम के मुहर के बाद आरक्षण का अंनतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला पंचायत और ब्लॉक में आरक्षण का प्रकाशन किया जाएगा। आरक्षण पर 4 से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी।

सुनवाई के बाद 13 से 14 मार्च के बाद आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 फरवरी से जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान-सदस्यों के आरक्षण को लेकर मशक्कत चल रही है। शासन आदेश के मुताबिक आरक्षण तय करने की प्रक्रिया चल रही है। बरेली जिले में जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने आरक्षण तय करके जिला स्तरीय समिति को सौंप दिया। सोमवार को विकास भवन सभागार में एक-एक सीट के आरक्षण की क्रास जांच हुई।

अधिकारी आरक्षण को लेकर आपत्ति की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते। रात तक आरक्षण को जीओ की कसौटी पर परखा गया। मंगलवार को डीएम को आरक्षण पर फाइनल मुहर लगाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत और ब्लॉक में प्रकाशन किया जाएगा। मंगलवार को अंनतिम प्रकाशन का लक्ष्य प्रशासन ने दिया है। बरेली के डीएम नीतीश कुमार बताते हैं पंचायतों का आरक्षण तैयार हो गया है। क्रास जांच में अधिकारियों की टीम लगी हुई है। मंगलवार को आरक्षण का अंनतिम प्रकाशन होगा। उसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी। अगर कोई आपत्ति आई तो उनके निस्तारण के बाद फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।