• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2023
29 मार्च 2023

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के अभिभाषण पर भाजपा ने किया संगोष्ठी

Posted on: Sat, 18, Mar 2023 9:27 PM (IST)
राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के अभिभाषण पर भाजपा ने किया संगोष्ठी

बस्ती। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरानी बस्ती शक्ति केन्द्र के संयोजक प्रमोद गुप्ता द्वारा पठानटोला वार्ड में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किये जा रहे जनहित के कार्यो का उल्लेख किया।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि देश के गरीब जनता को निःशुल्क राशन, कोरोना संकट काल के दौरान लोगांं की मदद, टीकाकरण, आवास आदि उपलब्ध कराकर सरकार ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। कहा कि राष्ट्रपति महोदया ने जहां सरकार की पहल को सराहा वहीं भविष्य की योजनओं को भी रेंखाकित किया। निश्चित रूप से केन्द्र सरकार देश के जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। गोष्ठी को भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मण्डल प्रभारी राम सिंगार ओझा ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से उदयशंकर पाण्डेय, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, संदीप कन्नौजिया, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरदीप पाण्डेय, राजू रंगीला, विष्णु गुप्ता, भोला गुप्ता, अंकुर चौधरी, उमाशंकर चौधरी, नन्दू शर्मा, सूरज यादव, अमन जायसवाल, पवन यादव, हिमांशु चौधरी, लालचंद चौधरी, अभिषेक पाण्डेय आदि शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: गोरखपुर में सम्मानित हुईं चित्रांश क्लब की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश मजबूत राष्ट्र के लिए सभी का स्वस्थ होना जरूरी माटी के बोल सांस्कृतिक उत्सव 2 को Sant Kabir Nagar: बीमार बंदियों की हो समय-समय पर जांचः सचिव Lucknow: हत्या के मामले में 3 सगे भाइयों समेत 4 को उम्रकैद दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, मासूम सहित 4 की मौत अतीक को लेकर साबरमती जेल रवाना हुई यूपी पुलिस रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिली युवती की लाश