• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अरविन्द केजरीवाल से आई कान्टेक्ट को तरस गये कार्यकर्ता, सिर झुकाये आये और चले गये मुख्यमंत्री

Posted on: Fri, 29, Oct 2021 1:55 PM (IST)
अरविन्द केजरीवाल से आई कान्टेक्ट को तरस गये कार्यकर्ता, सिर झुकाये आये और चले गये मुख्यमंत्री

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर चौरसिया) 25 नवम्बर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अयोध्या आये थे। यहां हाईवे पर स्थित पंचशील होटल 24 घण्टे के लिये उनका ठिकाना था। उसी दिन शाम को उन्होने पवित्र सरयू की आरती में हिस्सा लिया। यहां उन्होने जनमानस को संदेश दिया कि 130 करोड़ भारतीय किसी काम को संकल्प लेकर करें तो कोई काम मुश्किल नही होगा।

उन्होने दिल्ली से अयोध्या दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं की मुफ्त यात्रा कराने की घोषणा की। भौकाल टाइट रखने के लिये पार्टी के बड़े नेताओं ने सभी जिलों में संदेश प्रसारित कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बुलाया था। सैकड़ों की संख्या में लोग पंचशील होटल पहुंचे। 25 नवम्बर को कुछ लोग उनके साथ आरती में भी हिस्सा लिये। दूसरे दिन अरविन्द केजरीवाल ने रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया। पत्रकार उनके इर्द घूमते रहे, लेकिन उनसे वार्ता करने की मुख्यमंत्री की कोई येजना नही थी। पंचशील होटल से करीब 9 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकले और सिर झुकाये सीधे गाड़ी में सवार हो गये।

न किसी का अभिवादन और न किसी कार्यकर्ता से आई कान्टेक्ट। सभी एकटक देखते रहे लेकिन अरविन्द सिर झुकाये गाड़ी में बैठकर मन्दिर चले गये। लौटकर आये तो काय्रकर्ता हाथ हिलाते रहे, मुख्यमंत्री ने किसी की तरफ देखा तक नहीं। न उनके हाथ हिले और न जुबान। ये उस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात हो रही है जिसे 2013-14 से पहले कोई नही जानता था। थप्पड़ खाकर, विरोधियों की काली स्याही से कपड़े और चेहरा खराब करवाकर इस मुकाम पर पहुंचे अरविन्द केजरीवाल कार्यकर्ताओं से इतनी दूरी बनाकर रखेंगे किसी ने सोचा भी न था।

उनकी एक झलक पाने को बस्ती जिले से आये कुछ कार्यकर्ता गाड़ी के आगे लेटने को विवश थे, उनकी मांग थी, दो शब्द उनसे बोल दें अरविन्द केजरीवाल। लेकिन यह उनका दिवास्वप्न बनकर रह गया। गाड़ी के आगे पहुंचे दो तीन कार्यकर्ताओं को सिक्यूरिटी ने धक्के मारकर बगल कर दिया। गाड़ी का शीशा चढ़ाकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को इग्नोर कर जो सामने से चला जाये वह जननायक कैसे हो सकता है। कहीं न कहीं उसके भीतर कोई ऐसा वायरस जरूर है जो उसे अखिल भारतीय होने या बड़े विस्तार से रोक रहा है। शायद अरिवन्द केजरीवाल और उत्तर प्रदेश का नेतृत्व यह भूल चुका है आम आदमी पार्टी ने वीआईपी कल्चर का किस हद तक विरोध किया था।

राजनीतिक परिवेश में शर्ट पैन्ट पहनकर टोपी लगाकर कोई आम आदमी नही बन जाता। इसके लिये आम आदमी जैसे आचरण भी करने पड़ते हैं। जनता और कार्यकर्ता के बीच सहज सुलभ होना पड़ता है। अगर ये सारी बाते व्यवहार में उतारनी कठिन हो रही है तो फिर आम आदमी होने का दम्भ भरना भी छोड़ देना चाहिये। ताकि सारे कार्यकर्ता ये समझ जायें कि हाथी के दांत खाने और दिखाने वाले अलग अलग होते हैं। पंचशील होटल पर एकत्र हुये कार्यकर्ता सवाल उठाते रहे, हमें क्यों बुलाया गया, क्या उद्देश्य था ? हमसे रूबरू क्यों नही हुये पार्टी मुखिया। ऐसे बहुत सारे सवाल और मलाल कार्यकर्ता में मन में रह गये जिनका उन्हे जवाब नही मिला। वे मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी काफी देर तक होटल पर जमे रहे लेकिन मीडिया के कैमरों पर कुछ भी बोलने को तैयार नही थे।

बस्ती जिले से आये एक कार्यकर्ता ने दबी जुबान से कहा पार्टी में लोकतंत्र नही है। यह पार्टी नही कम्पनी है जहां सिर्फ एमडी की सुनी जाती है। पूरा सिस्टम वन वे है कि, आप सुन सकते हैं, कह नही सकते। फिलहाल पार्टी के अंदर क्या चल रहा है नही मालूम, लेकिन इन बातों में सच्चाई हे तो पाटी्र मुखिया को समझ लेना चाहिये कि उत्तर प्रदेश की राजनीति इतनी आसान नही है। यहां की जनता भावुक और संवेदनशील है, काय्रकर्ता सम्मान चाहते हैं। आचरण नही बदला तो ‘आप’ के लिये यूपी में पांव जमा पाना बेहद मुश्कल होगा। प्रदेश में पहली बार मुखिया का इस कदर आना और बगैर सम्बोधन या मुलाकात के चले जाना, बेवजह होटल पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को बुला लेना किसी भी दृष्टि से फायदेमंद नही होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग Lucknow: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय मुजफ्फरनगर में स. मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार पत्नी की सड़क हादसे में मौत, पति ने भी खत्म की जीवनलीला मंजूर नही थी दूसरी लड़की से शादी, प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका तेजाब मेडिकल कालेज के गांधी वार्ड में फंदे से लटकता मिला स्टाफ नर्स का शव RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार