• Subscribe Us

logo
28 मार्च 2024
28 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Jammu & kashmir

शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर का पारा

Posted on: Fri, 18, Nov 2016 8:40 PM (IST)
शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर का पारा

कश्मीर: यहां के अधिकतर इलाकों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लद्दाख के करगिल शहर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। श्रीनगर का तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के तापमान में कल की तुलना में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। कल तापमान शून्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा और रात में यहां का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने बताया कि लेह शहर का तापमान भी शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में कल का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कल यहां का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। दक्षिणी कश्मीर का कोकरनाग शहर ही केवल ऐसा स्थान रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान शून्य से अधिक रहा। यहां रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यहां का तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: घर में आग लगाने के मामले में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 साल की सजा व 10 हजार का अर्थदण्ड प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी को 10 साल की सजा, 22 हजार का अर्थदण्ड पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने उड़ाए जेवर पत्रकार के पितृशोक पर साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना बनकटी के बजहा उपकेन्द्र से 29 मार्च को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति पुस्तकें सैद्धान्तिक ज्ञान देती हैं, भ्रमण व्यवहारिक- बीईओ नगरपालिका के पेंशनर्स ने मण्डलायुक्त से वार्ता के बाद स्थगित किया धरना DELHI - New Delhi: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी