• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुशीनगर में 7 करोड़ की चरस के साथ 4 गिरफ्तार

Posted on: Sun, 31, Jan 2021 10:00 AM (IST)
कुशीनगर में 7 करोड़ की चरस के साथ 4 गिरफ्तार

कुशीनगरः जिले में शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान अहिरौली बाजार थाने की पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने एनएच-28 पर सुबोधिया खुर्द के पास से 1.27 कुंतल चरस बरामद में सफलता पाई है। इसके साथ पुलिस ने चार अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 7.62 करोड़ रुपये बतायी गयी है।

चरस की यह खेप नेपाल से बिहार के मोतिहारी व वहां से हरियाणा ले जायी जा रही थी। पिकअप पर छह प्लास्टिक बोरियों में माल लदा था। हरियाणा में सेंटिंग कर इसे बेचने की योजना थी। एसपी कुशीनगर विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि स्वाट व अहिरौली बाजार थाने की पुलिस हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी तभी पिकअप गुजरी। उसे रोका गया तो वाहन चालक रुका नहीं और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे सुबुधिया के पास पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों में एक नेपाल के तिनडोभिया, पोखरिया जिला परसा का निवासी कमल रावत है।

अन्य तीनों की पहचान रामबिलास सिंह निवासी पिपरा कला, थाना नरही जिला बलिया, प्रमोद कुमार उपाध्याय निवासी पिपरा कला, थाना नरही जिला बलिया तथा हरदेव राजभर निवासी खोरी पाकड़, थाना फेफना जिला बलिया के रूप में हुई है। रामबिलास पहले भी झारखंड में मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। शेष तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। तस्करी में शामिल पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है। एसपी ने तस्करों से पूछताछ के आधार पर बताया कि नेपाल से कमल रावत यह चरस मोतीहारी (बिहार) लेकर आया था। सब मिलकर उसे हरियाणा ले जा रहे थे। इस मामले में अहिरौली बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला