• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नोयडा में इमारत गिरी, कई लोगों के दगे होने की आशंका, 3 गंभीर

Posted on: Fri, 31, Jul 2020 11:27 PM (IST)
नोयडा में इमारत गिरी, कई लोगों के दगे होने की आशंका, 3 गंभीर

लखनऊः यूपी के नोएडा जिले में शुक्रवार शाम एक इमारत ढह। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें बचाव के काम में जुटी हैं। 4 को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-11 के एफ-62 स्थित इंडस्ट्रियल इमारत में कई दिनों से कंस्ट्रक्शन जारी था।

शुक्रवार शाम कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी शिफ्ट समाप्त होने के बाद चले गए। कुछ मजदूर पहली मंजिल पर बने एक कमरे में काम कर रहे थे। जर्जर हालत के चलते इमारत का एक हिस्सा गिर गया और कई वर्कर्स इसमें दब गए। फैक्ट्री आरके भारद्वाज की है, जो कि एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। फैक्ट्री में पैनल बनाने का काम किया जाता है। कोविड-19 के चलते कंपनी के आधे से भी कम कर्मचारी काम पर थे। जिन चार घायलों को मलबे से निकाला गया है, उनमें से 3 की हालत गंभीर है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।