4 साल की मासूम संग नाबालिग ने किया दुष्कर्म
लखनऊः दरिंदों पर यपी सरकार के मिशन शक्ति का भी कोई असर नही है। ताबड़तोड़ बलात्कार की घटनायें हो रही हैं। यूपी के रायबरेली में एक मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां खीरों थाना क्षेत्र में गांव के ही एक नाबालिग लड़के ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव का है़। पीड़ित मासूम बच्ची की मां का आरोप है कि गांव का ही 13 साल के लड़के ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी जब घर पर आई तो वो खून से लथपथ थी। इसे देखकर हम सबको जानकारी हुई। मां बेटी को लेकर थाने पर पहुंची और पुलिस में शिकायत किया। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक खीरों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु हास्पिटल भेजा है। बाल अपचारी को बाल संरक्षण गृह भजा जा रहा है।