• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भरूच (गुजरात) संक्षिप्त समाचार

Posted on: Tue, 22, Sep 2020 8:44 PM (IST)
भरूच (गुजरात) संक्षिप्त समाचार

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) दहेज पुलिस ने मंगलवार को सुवा गांव में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से बयासी हजार रुपये का माल सामान जब्त किया। दहेज पुलिस ने सुवा गांव में छापा मारकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्रारा मारे गये छापे से जुआरियों में खलबली मच गई थी।

एक अन्य समाचार के अनुसार भरुच जिले में कोरोना संक्रमण की गति पर विराम नही लग पा रहा है। रोजाना एक दर्जन से ज्यादा पाजिटिव केस सामने आने से लोगो में चिंता व्याप्त है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 18 नए मामले सामने आये। जिले में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढक़र 1957 पर पहुँच गया। कोरोना से जिले में अब तक सत्ताईस लोगो की मौत भी हो चुकी है।

भरुच से जंबूसर की ओर जाने वाले मार्ग पर वहालु गांव के पास खलिहान में मंगलवार की दोपहर तीन बजे एक अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान नही हो सकी थी। मामले की विवेचना दयादरा आउटपोस्ट पुलिस कर रही है। एक अन्य समाचार के अनुसार भरुच जिले में प्रख्यात पटेल वेलफेयर अस्पताल के संचालक सलीम पटेल (फांसीवाला) का रविवार की दोपहर तीन बजे निधन हो गया। उनके निधन पर लोगो ने शोक व्यक्त किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।