• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फर्जी प्रमाणपत्रों पर कर रहा था नौकरी, शिक्षक, प्रबंधक, प्रधानाचार्य के खिलाफ केस

Posted on: Sun, 26, Jul 2020 8:33 PM (IST)
फर्जी प्रमाणपत्रों पर कर रहा था नौकरी, शिक्षक, प्रबंधक, प्रधानाचार्य के खिलाफ केस

संतकबीर नगरः (देवानंद पाण्डेय) मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा का फर्जी शिक्षक संत कबीर नगर मे पकड़ा गया। मैनपुरी से फर्जी डिग्री लेकर शिक्षक संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटहा मे फरवरी 2018 से कार्य कर सरकारी वेतन ले रहा था। ओरोपी शिक्षक, प्रबंधक, प्रधानाचार्य सभी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

शिक्षक दीपू सिंह पुत्र दजुनाथ सिंह ग्राम कल्याणपुर, थाना कुर्रा जिला मैनपुरी के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर पर कार्य करा रहे विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ धारा 420,467,468,405, 406व 506 के तहत अभिलेखों की हेराफेरी व फर्जी डिग्री के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना अध्यक्ष महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक व विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर के आधार पर जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुये कार्यवाही की गयी है। मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के विनायकपुर निवासी विवेक सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने 19 फरवरी 2018 के दिये गये तहरीर पर संबंधित लोगों के खिलाफ फर्जी वाड़े व जालसाजी क का आरोप लगाया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: योग और आयुर्वेद से ही जीवन सम्भव : कर्नल के सी मिश्र रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की झुलसने से भी मौत, गृहस्थी जलकर राख Lucknow: UP में सबसे ज्यादा 65.95% वोटिंग GUJRAT - Bharuch: मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन बेटे की चप्पल नहर से निकालने के प्रयास में बाप ने गंवाई जान