• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

10 साल की बच्ची संग दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

Posted on: Tue, 20, Jul 2021 10:01 AM (IST)
10 साल की बच्ची संग दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराजः जिले में 10 साल की बच्ची संग दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची घर में अकेली थी। खेत से जब मां लौटी तो उसकी बेटी लहूलुहान घर के एक कोने में तड़प रही थी। उसने मां को पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो उसके होश उड़ गए। मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना सोमवार शाम की है। करछना थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी यह व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। घर पर पत्नी और 10 वर्षीय बेटी थी। शाम को महिला अपनी बेटी को घर में छोड़कर चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव में रहने वाला कमलेश (20 साल) उसके घर पहुंच गया।

उसने लड़की के साथ रेप किया। ज्यादती का शिकार हुई बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। वह दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डर के मारे जख्मी हालत में रोते हुए घर में दुबकी थी। जब मां वापस लौटी तो लड़की उससे लिपट कर रोने लगी। तब तक वह खून से लथपथ हो चुकी थी। समझाने पर लड़की ने सारी कहानी बताई। सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। बच्ची के साथ घटना हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग Lucknow: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय मुजफ्फरनगर में स. मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार पत्नी की सड़क हादसे में मौत, पति ने भी खत्म की जीवनलीला मंजूर नही थी दूसरी लड़की से शादी, प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका तेजाब RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार