• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर

Posted on: Sat, 13, Mar 2021 11:10 PM (IST)
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) सरकार भले ही महिलाओं और बच्चियों को लेकर लाख दावे करे लेकिन महिलायें महफूज नही हैं। जनपद बिजनौर में लगातार छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनायें सामने आ रही है। नाबालिग बच्ची 10 वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर जहर खा लिया। परिजनों ने छात्रा को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

उधर इस घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है। जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के कुलचाना गांव की रहने वाली एक नाबालिक बच्ची व दशवीं की छात्रा ने अपने घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी। उसके पिता और माता गन्ना छीलने के लिए खेत पर गए हुए थे। पड़ोस के ही रहने वाले एक लड़के परीक्षित ने लड़की को अकेला घर पर पाकर उसके साथ छेड़खानी की। इस छेड़खानी से छुब्ध होकर नाबालिग बच्ची ने घर पर बिना बताए रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

छात्रा की तबीयत खराब हो गई। छात्रा के परिजनों ने छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटनाक्रम को लेकर एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि कल दोपहर को पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया है। पुलिस ने पीड़िता परिजनों की तहरीर के आधार पास्को एक्ट अधिनियम के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा लिख कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पता चला है कि अब लड़की की हालत ठीक है। पुलिस द्वारा लड़के को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।