• Subscribe Us

logo
16 अप्रैल 2024
16 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Chandigarh

युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Posted on: Thu, 11, Feb 2021 9:43 PM (IST)
युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चंडीगढ़ (अभिषेक सिंह) GMSH-16 में भर्ती एक 19 साल के लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पिता अस्पताल की पार्किंग में धरने पर बैठ गए। इसके बाद अस्पताल के डायरेक्टर को लिखित में शिकायत दी गई है। मृतक की पहचान सेक्टर-56 के रहने वाले हरीश चंद्र तिवारी के रूप में हुई है।

हरीश के पिता राम देव तिवारी ने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं। करीब 15 दिन पहले उनका बेटा 16 अस्पताल में 10 दिन तक भर्ती था। इसके बाद उसे वापस घर भेज दिया गया था। बुधवार सुबह उनके बेटे के गले में दर्द शुरू हुआ। जिस पर वह बेटे को साथ लेकर अस्पताल की OPD में पहुंचे थे। इसके बाद से उनका बेटा अस्पताल में भर्ती था। रामदेव तिवारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है जब एकाएक बेटे की तबीयत खराब हुई। उनके बेटे को खून की उल्टी हुई जिसके बाद उसने उनका हाथ पकड़ लिया।

उन्होंने शोर मचाया तो डॉक्टर बेटे के पास पहुंचे। इसी दौरान जिस मशीन से बेटे को अटैच किया हुआ था, उस मशीन की लाइट चली गई। इसके कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। पहले उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पिता अस्पताल की पार्किंग में नीचे बैठ गए। बाद में पिता ने कांग्रेसी नेता के साथ जाकर डायरेक्टर को शिकायत दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मामूली बात को लेकर भतीजे ने चाचा को मार डाला पैकोलिया सेल्समैन लूटकांड का खुलासा, नगदी बरामद जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला लखीमपुर से ट्रैक्टर चुराकर भागे, बस्ती में पकड़े गये