• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किसी कीमत पर झुकने को तैयार नही हैं बिजली कर्मचारी, कहा जेल जाने को तैयार हैं हम

Posted on: Sat, 18, Mar 2023 10:42 PM (IST)
किसी कीमत पर झुकने को तैयार नही हैं बिजली कर्मचारी, कहा जेल जाने को तैयार हैं हम

लखनऊः यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार मचा है। जिला प्रशासन की ओर से की गई वक्ल्पिक व्यवस्था 12 घण्टे में जवाब दे गई। हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है वो किसी भी सूरत में हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। कर्मचारियों के शोषण पर हड़ताल अनिश्चितकालीन में तब्दील हो जाएगी और जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।

इससे पहले ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दावा किया, ’’बिजली आपूर्ति सामान्य है। 1332 संविदा कर्मियों को पिछले 24 घंटों में बर्खास्त किया गया है। बात नहीं मानने वालों को भी बर्खास्त किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हजारों की सेवा समाप्त करेंगे।’’ इसके कुछ देर बाद ही ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति को बातचीत के लिए आवास पर बुलाया।

मंत्री समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं, देर शाम यूपीपीसीएल के एमडी पीसीएल ने हड़ताल करने वाले 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। कर्मचारियों के नाम जय प्रकाश, प्रभात, सीवी उपाध्याय, जीवी पटेल, जितेन्द्र सिंह गुर्जर और वसीम अहमद है। इन पर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप है। इसके अलावा पावर कारपोरेशन के फील हॉस्टल पर जहां धरना चल रहा है, वहां पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कहा, ’’हम भगोड़े नहीं हैं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। पुलिस हमें गिरफ्तार कर सकती है। जनता जो दंड देगी, हम तैयार हैं। ऊर्जा निगम नशे के मद में चूर है। हमने 16 फरवरी को नोटिस में 1 महीने का समय दिया था। जिनको वैकल्पिक व्यवस्था करनी थी, उनसे क्यों नहीं पूछा।’’ शैलेंद्र ने कहा, ’’ऊर्जा मंत्री ने कहा वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। मैंने भी उनसे यही कहा कि हमारी तरफ से भी वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। लेकिन मैं अत्यंत दुख के साथ कह सकता हूं कि हमें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। हम पर आरोप लगा कि हमने तोड़फोड़ की है। हमने कहीं हिंसा नहीं की। आपकी सरकार और जांच एजेंसी है। बिना जांच के हम पर आरोप लगा दिया।’’




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माइक्रो इलेक्ट्रिक इण्डिया के फ्री सर्विस कैम्प में लाभान्वित हुये सैकड़ों ग्राहक हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न जयन्ती पर याद किये गये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट ग्रामीण दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिये दिया सहयोग Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला DELHI - New Delhi: ‘आप’ विधायक अमानुल्लाह खां भी गिरफ्तार