सटोरियों पर सख्त हुई आगरा पुलिस, 3 गिरफ्तार
सटोरियों पर सख्त हुई आगरा पुलिस, 3 गिरफ्तार
आगरा, उ.प्र. (राहुल कुलश्रेष्ठ) एसएसपी के आदेश पर कमला नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये 3 सटोरियों को आईपीएल खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पिछले काफी दिनों से ये सटोरिये विजिलेंस की रडार पर थे। लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने सटोरियों पर कड़ा रूख अख्तियार किया है। गौरव पाराशर, सौरभ तिवारी, शशांक पाराशर सहित तीन सटोरियों से पूलिस और जानकारियां जुटा रही है। इन सटोरियों से 26000 रुपये, 6 मोबाइल फोन एक एलईडी बरामद की गयी है। पुलिस की इस कार्यवाही से सटोरियों में हड़कम्प मचा है।