• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

सबसे शक्तिशाली महिला बनीं नीता अंबानी

Posted on: Thu, 07, Apr 2016 5:46 PM (IST)
सबसे शक्तिशाली महिला बनीं नीता अंबानी

न्यूयॉर्क। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबनी ने फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। यह लिस्ट फोर्ब्स ने एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारियों की तैयार की है। फोर्ब्स ने नीता अंबानी को एशिया की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है। इस लिस्ट में कुल 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में शीर्ष पर हैं। इस सूची में आठ भारतीय महिलाओं ने स्थान बनाया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुंधती भट्टाचार्य को 2016 की एशिया की 50 शक्तिशाली महिला कारोबारी की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है जिसमें चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, फिलिपीन और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं।

अंबानी और भट्टाचार्य के अलावा भारत की छह अन्य महिलाओं ने इसमें स्थान बनाया है। जिनमें एमयू सिग्मा की मुख्य कार्यकारी अंबिगा धीरज 14वें स्थान पर, वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी दिपाली गोयनका 16वें स्थान पर, ल्यूपिन की मुख्य कार्यकारी विनीता गुप्ता 18वें स्थान पर, ICICI बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर 22वें स्थान पर, वीएलसीसी हेल्थकेयर की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वंदना लूथरा 25वें स्थान पर और बायोकॉन की संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक किरण मजूमदार शॉ 28वें स्थान पर शामिल हैं।

फोर्ब्स ने कहा, इस सूची में स्वीकार किया गया है कि कारोबारी दुनिया में महिलाएं अपनी जगह बना रही हैं लेकिन स्त्री-पुरष असमानता बरकरार है। महिलाएं यह समझने की बेहतर स्थिति में हैं कि उन्हें नेतृत्व की स्थिति में आने और वहां बने रहने के लिए क्या करना होगा।

फोर्ब्स ने 52 वर्षीय नीता को भारतीय उद्योग जगत की प्रथम महिला करार देते हुए कहा कि वह राजगद्दी की सबसे करीबी ताकत है और उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी बढ़ती हैसियत के कारण इस सूची में पहली बार स्थान बनाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख उनके पति और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं।

by india tv




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।