• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोरखपुर में दूसरी निर्मम हत्या, मॉडल शॉप कर्मचारी को मनबढ़ों ने मार डाला

Posted on: Fri, 01, Oct 2021 10:47 AM (IST)
गोरखपुर में दूसरी निर्मम हत्या, मॉडल शॉप कर्मचारी को मनबढ़ों ने मार डाला

गोरखपुरः जिले में रामगढ़ताल थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित मॉडल शॉप कर्मचारी को गुरुवार की रात कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मॉडल शॉप का एक अन्य कर्मचारी भी गंभीर रुप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि डीएवी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज राय के भाई समेत 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। 1 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि आरोपियों पर रासुका की होगी कार्रवाई होगी।

इससे पहले बीते सोमवार की रात इसी थाना क्षेत्र में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की पुलिसवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज है। मुख्यमंत्री योगी ने सीबीआई जांच की बात कही है। ताजा मामले में मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के रहने वाले नागेन्द्र प्रताप सिंह का रामगढ़ताल इलाके में वरदायनी के पास मॉडल शॉप है। उनका बेटा मनीष सिंह इसका संचालन करते हैं। 25 साल का मनीष प्रजापति मॉडल शॉप पर कैंटीन कर्मचारी के रूप में काम करता था। आरोप है कि कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ पहुंचा है।

ऑर्डर लेने आए कर्मचारी से उन्होंने शराब लाने के लिए कहा है। कैंटीन कर्मचारी ने पैसा मांगा। बताया कि बिना पैसे का शराब नहीं मिलेगा। इससे नाराज होकर एक युवक ने हिस्ट्रीशीटर का नाम लेकर कहा है इन्हें जानते नहीं है। बात बढ़ने लगी, कर्मचारी छिपने के लिए मॉडल के अंदर चला गया तो मनबढ़ों ने मॉडल शॉप में अंदर घुसकर कर्मचारी मनीष प्रजापति को हॉकी और डंडा से पीटना शुरू कर दिया। बचाने गए उसके साथी बहराइच के पातोपुर निवासी रघु की भी मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। दोनों घायलों को पास के एक हास्पिटल में ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज ले जाने में मनीष प्रजापति की मौत हो गई। जबकि रघु का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माइक्रो इलेक्ट्रिक इण्डिया के फ्री सर्विस कैम्प में लाभान्वित हुये सैकड़ों ग्राहक हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न जयन्ती पर याद किये गये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला