• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अलीगढ़ में बस हादसा, 5 की मौत, 24 घायल

Posted on: Sat, 06, Mar 2021 6:21 PM (IST)
अलीगढ़ में बस हादसा, 5 की मौत, 24 घायल

यूपी डेस्कः अलीगढ़ जिले के थाना लोधा इलाके में हरियाणा रोडवेज की दो बसें की आमने-सामने से भिड़न्त में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

एक बस अलीगढ़ की तरफ से और दूसरी हरियाणा की तरफ आ रही थी। डिवाइडर पार करते समय हादसा हुआ। इस हादसे के बाद से ही एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है। सभी घायलों को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत वाले व्यक्तियों को जैन मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।