• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संतकबीरनगर में 10 नये संक्रमितों के साथ कुल संख्या 2,284

Posted on: Wed, 16, Sep 2020 9:04 AM (IST)
संतकबीरनगर में 10 नये संक्रमितों के साथ कुल संख्या 2,284

संतकबीरनगरः (संजय श्रीवास्तव) जिले में मंगलवार को बैंक कर्मी समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में अब तक 2,284 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 217 लोग एक्टिव हैं। 2040 लोग ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में पीएनबी नाथनगर शाखा में तैनात एक कर्मी भी है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक,सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक और सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को 2480 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 3103 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।कोरोना का चेन तोड़ने के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना है बेहद जरूरी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग Lucknow: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय मुजफ्फरनगर में स. मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार