• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

आस्था के सागर में उमड़ा जनभावनाओं का सैलाब

Posted on: Wed, 14, Nov 2018 8:27 AM (IST)
आस्था के सागर में उमड़ा जनभावनाओं का सैलाब

सिलीगुड़ी (पवन शुक्ल) सूर्य उपासना का पर्व छठ आज अस्ताचल गामी सूर्य के अर्घ्य के सात परवान चढ़ गया। मूलतः बिहार से शुरु हुए इस पर्व का महत्व आज भारत समेत दुनिया के कुछ देशों में भी मनाया जा रहा है। नहाय-खाय, खरना से शुरुआत होने वाले छठ पर्व को आज अस्ताचलगामी सूर्य के अर्घ्य में आज सिलीगुड़ी के विभिन्न घाटो पर आस्था के सागर में जनभावनाओं का सैलाब उमड़ पडा। सिलीगुड़ी के महानंदा तट पर चहुंओर छठ के गीतों की गूंज और अपने छठ घाट को बेहतर बनाने की होड मे पूरा हिंदी भाषी समाज पिछले कई दिनों से जी तोड मेहनत कर रहा था। महानंदा तट के लाल निरंजन घाट, व संतोषीनगर, प्रधाननगर, सालूगाढ़ा समेत पूरे सिलीगुड़ी में छठ महापर्व की आस्था में डूबा नजर आया। वही दार्जिलिंग, सिक्किम, रंगपो, गंगटोक, जलपाईगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में छठ की धूम रही। जबकि बंगाल की राजधानी कोलकाता मे भी सागर समेत विभिन्न जगहों पर छठ पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऊधर असम की राजधानी गुवाहटी में भी ब्रह्मपुत्र के पावन तट पर छठ महापर्व की घूम है। बुधवार को उगते सुर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलायें अपना व्रत तोड़ेंगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माइक्रो इलेक्ट्रिक इण्डिया के फ्री सर्विस कैम्प में लाभान्वित हुये सैकड़ों ग्राहक हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न जयन्ती पर याद किये गये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला DELHI - New Delhi: ‘आप’ विधायक अमानुल्लाह खां भी गिरफ्तार