• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लवकुश पटेल बने आम आदमी परिवर्तन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

Posted on: Mon, 08, Aug 2022 8:45 PM (IST)
लवकुश पटेल बने आम आदमी परिवर्तन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊः आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय मे रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने पार्टी का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र दे कर जिम्मेदारियां दीं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में सामाजिक संस्थाओं में रह कर देश प्रदेश मे अपनी विशेष सेवाओं से पहचान बनाने वाले लवकुश पटेल को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं, पार्टी ने हरियाणा के वरिष्ठ समाजसेवी एंव हरियाणा की राजनीति मे अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्रीभगवान राधे राधे जी महाराज को हरियाणा प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को बधाई दी और अपने-अपने राज्यों में पार्टी के विस्तार के आदेश दिए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर स्वामी प्रसाद मौर्य का बस्ती मेंं हुआ स्वागत