• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, दी राहत सामग्री

Posted on: Sat, 04, Sep 2021 3:28 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, दी राहत सामग्री

सिद्धार्थनगर, U.P. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति, डुमरियागंज में बने बाढ़ राहत केन्द्र पर राहत सामग्री का वितरण किया एवं मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आयुक्त बस्ती मण्डल गोविन्द राजू एन0एस0, जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह साथ में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित लोगो से प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि सिद्धार्थनगर के सभी तहसील बाढ़ से प्रभावित है जिसमें तहसील डुमरियागंज एवं नौगढ़ अधिक प्रभावित है। सभी बाढ़ प्रभावित परिवारो को राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रशासन को निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा समय से सभी तैयारियां पूर्ण की गयीं। परन्तु 15 दिनो से लगातार हो रही बारिश तथा नेपाल में अधिक बारिश होने के कारण राप्ती का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 02 मीटर ऊपर बह रही है तथा जनपद की सभी नदियो का जल स्तर ऊपर है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।

आपदा के समय सांप, बिच्छू या कुत्ता काटने पर एन्टीविनम तथा एन्टीरैवीज सभी जनपदो में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मैने तहसील इटवा और डुमरियागंज का हवाई निरीक्षण किया है। आपदा में सरकार आपके साथ है, सभी प्रकार की सहायता की जायेगी। सभी का जीवन बचाना सरकार की प्राथमिकता है। बाढ़ में जिसका मकान ध्वस्त हो गया है उसे जिला प्रशासन तत्काल 95 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करायेगा। इसके अलावा जिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है उसे मकान देने तथा जिनका घर नदी में कट गया है उन्हे आवासीय पट्टा के साथ मुख्यमंत्री आवास देने का निर्देश प्रशासन को दिया गया है। बाढ़ के दौरान पानी में डूबने से, हिसंक जानवर के काटने से यदि किसी की मृत्यु होती है तो उसे 04 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल देने का निर्देश दिया गया है। सीएम ने किसान इन्टर कालेज उसका बाजार में चौबाहे, फुलवरिया, रेहरा, चोरवल, देवलहवा ग्रान्ट के 103 लाभार्थियो को राहत सामग्री दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।