• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 4 दिनों में रूस को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आ सकता है भारत

Posted on: Thu, 02, Jul 2020 11:28 AM (IST)
तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 4 दिनों में रूस को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आ सकता है भारत

नई दिल्लीः देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घण्टे में 19,148 नये मामले सामने आये हैं और 434 की मौत हो गयी। इसी के साथ भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख 4 हजार 641 हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने जारी किए हैं। भारत में अब तक 2,26,947 ऐक्टिव केस हैं जबकि 3,59,860 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

कोरोना वायरस से अब तक 17,834 लोगों की जान ले चुका है। 1 जुलाई तक कुल 90,56,173 कोरोना टेस्ट किए गए। रोजाना नये मरीजों के मिलने का जो आंकड़ा है उसके अनुसार भारत तीसरे स्थान पर है। रूस कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया का तीसरा सबसे बडा राज्य है लेकिन नये मरीजों के मिलने का आंकड़ा यही रहा तो चार दिनों के बाद भारत रूस को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर आ सकता है। रूस में संक्रमितों की संख्या 6,54,405 है भारत केवल 50 हजार से पीछे चल रहा है। इस प्रकार आप समझ सकते हैं कि भारत में संक्रमण कितना तेजी से फैल रहा है।

राज्यों में संक्रमितों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1,80,298 लोग संक्रमित हुये जबकि तहमलनाडु में यह संख्या 94,049, दिल्ली में 89,802, गुजरात में 33,318 और उ.प्र. में 24,056 तक पहुंची है। मौत के आंकड9ों पर नजर डाले तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8,053 मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु में 1,264, दिल्ली में 2,803, गुजरात में 1,869 और उत्तर प्रदेश में 718 मौत हुई है। ये उन पांच राज्यों के आंकड़े हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पतंजलि द्वारा तैयार की गयी कोरोनिल दवा को लेकर हाईकोर्ट ने पतंजलि और केन्द्र सरकार को नोटिस थमा दिया है। फिलहाल आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखिये और 3 चीजें हमेशा याद रखिये, मास्क सेनेटाइजर और दो गज की दूरी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर