• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

युवा कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या

Posted on: Wed, 31, Mar 2021 1:01 PM (IST)
युवा कांग्रेसी नेता की गोली मारकर हत्या

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज में झूसी थानांतर्गत कनिहार गांव में मंगलवार की देर रात यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता मोहम्मद अकरम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता का मामा से पांच बीघे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसके सगे मामा ने ही साथी की मदद से घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी गंगापार धवल जायसवाल समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने अकरम के मामा रईस उर्फ पिंटू व उसके बेटे व दोस्त करिया बिंद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मोहम्मद अकरम यूथ कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था। इस समय कांग्रेस के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।