• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Chandigarh

चंडीगढ़ में फिर चली गोली, गुरुद्वारा से माथा टेक लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी को लगी, हालत गंभीर

Posted on: Sun, 25, Oct 2020 4:14 PM (IST)
चंडीगढ़ में फिर चली गोली, गुरुद्वारा से माथा टेक लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी को लगी, हालत गंभीर

चंडीगढ़ (अभिषेक सिंह) गोलीबारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार सुबह एक बार फिर चंडीगढ़ में फायरिंग का मामला सामने आया जहां गुरुद्वारा से माथा टेक सेक्टर-22 डी स्थित अपने घर लौट रहे फूड एंड सप्लाई विभाग के कर्मी को गोली मार दी गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस फौरन स्थानीय निवासी अमरीक सिंह (48) को पीजीआई पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात रविवार सुबह करीब छह बजे की है। अमरीक सिंह सेक्टर-22 डी के मकान नंबर स्थित (3941) में परिवार समेत रहते हैं। वह पंजाब के मोहाली स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग में कार्यरत है। रविवार तड़के वह पत्नी के साथ गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे। छह बजे के करीब अमरीक सिंह पत्नी के साथ वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि उनकी पत्नी घर में चली गई थी। जबकि अमरीक उक्त सेक्टर के मकान नंबर 3938 के पास पहुंचे थे। इस दौरान मास्क पहने एक युवक ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली दाहिनी जांघ पर लगी। जिससे अमरीक बुरी तरह लहुलूहान हो गए। जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर गाड़ी में फरार हो गया।

शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया होगा। वारदात के बाद सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा, सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज नवीन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसने निक्कर और हुडी पहना था। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक खोल बरामद किया। जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: योग और आयुर्वेद से ही जीवन सम्भव : कर्नल के सी मिश्र रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की झुलसने से भी मौत, गृहस्थी जलकर राख बस्तीः यूपी बोर्ड में हरैया क्षेत्र का परचम पीहू चौहान, वैभव गुप्ता ने टॉप किया यूनिक साइंस एकेडमी बस्ती में विकास पुरूषों की भरमार, लेकिन समस्यायें हजार एमपी इ.का. एवं प्रैक्सिस विद्यापीठ के बच्चों ने फहराया परचम, मिल रही बधाइयां Gorakpur: साफ सफाई में सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं, बुखार हो तो सरकारी अस्पताल जाएं Lucknow: UP में सबसे ज्यादा 65.95% वोटिंग GUJRAT - Bharuch: मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन बेटे की चप्पल नहर से निकालने के प्रयास में बाप ने गंवाई जान