• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भगदड़ 6 की मौत

Posted on: Sun, 30, Oct 2016 4:41 PM (IST)
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भगदड़ 6 की मौत

इटावा: दीवाली के मौके पर जनता से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह में आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में फरियादी वहां पहुंच गए और मुख्यमंत्री को अपनी अर्जी देने की होड़ करने लगे। इस दौरान वहां धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। घटना में करीब 6 लोग जख्मी हो गए। सूत्रों के अनुसार उस समय मौके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों को भी चोटें आई। इस दौरान पुलिस को भीड़ सम्भालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।