• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

मंदी व मंहगाई के बीच भी उमंग से मनाया जा रहा है पर्व

Posted on: Sat, 14, Nov 2020 3:06 PM (IST)
मंदी व मंहगाई के बीच भी उमंग से मनाया जा रहा है पर्व

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) भरुच शहर व जिले में दीप पर्व दीपावली के पर्व को लोग उमंग व उत्साह के साथ मना रहे हैं। घरों को आर्कषक रोशनी से सजाया संवारा गया है। घरों के बाहर सुंदर रंगोली लोगो का मन मोंह रही है। प्रशासन की ओर से भी शहर के विविध सर्कलों को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। मंदी व मंहगाई के बीच भी उमंग से लोग पर्व को मना रहे हैं। शनिवार को धूमधाम के साथ दीवाली पर्व मनाया गया।

पर्व को लेकर बालको में काफी ज्यादा उत्साह व्याप्त रहा। बालको की ओर से पिछले तीन चार दिनों से पटाखा व आतिशबाजी का मजा लिया जा रहा है। पटाखा बाजार में भी शुक्रवार को खरीदी के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर्व पर भी लोगो ने घरेलू सामानों की खरीदी की। स्वर्ण व्यापारियों की दुकानों पर इस साल भीड़ कम देखने को मिली। रविवार को जिले के लोग नए साल को मनाने के लिए व्याकुल दिख रहे हैं। बाजार में फूल मालाओं की दुकाने पूरी तरह से संज गई हैं। नए साल मे पूजा पाठ कर लोग अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पांच दिन तक के लिए बंद कर देंगे। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान लाभ पंचमी के दिन खुलेंगे।

पटाखे के धुंए से बचे लोगः

चिकित्सक डाँ. हेतुल ठक्कर ने कहा कि लोगो को पटाखे के धुंए से बचने की जरुरत है। पटाखे के धुंए से सांस नली में सूजन आने से संक्रमण बढ़ सकता है। नमक वाले गर्म पानी का गरारा करने से इससे राहत मिल सकती है। ठंड वातावरण में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।