• Subscribe Us

logo
23 अप्रैल 2024
23 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अरूण के परिजनों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कहा यूपी में लॉ एण्ड ऑर्डर हाथ से बाहर

Posted on: Thu, 21, Oct 2021 9:10 AM (IST)
अरूण के परिजनों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कहा यूपी में लॉ एण्ड ऑर्डर हाथ से बाहर

लखनऊः यूपी के आगरा में पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रात पौने ग्यारह बजे पहुंची। इससे पहले आगरा एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा पर उन्हें रोक लिया गया। लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ढाई घंटे बाद प्रियंका को आगरा जाने की परमिशन मिली।

मृतक की मां ने कहा कि पूरे परिवार पर बर्बर टॉर्चर किया गया। अरुण को बिजली का करंट लगाया गया। पुलिस वाले अरुण के हाथों को कुर्सी के पायों से दबाकर कुर्सी पर बैठे थे। तकरीबन 40 के आसपास वल्मिकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर टॉर्चर किया। प्रियंका ने मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो सालों से मैं यहां काम कर रही हूं, एक के बाद एक मैंने यही देखा है कि यूपी में गरीबों, दलितों, किसानों, महिलाओं के लिए न्याय का कोई नामोनिशान नहीं है। बस सब बड़ी-बड़ी बातें व घोषणाएं ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में भयावह स्थिति है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति हाथ से बाहर है। इस दौरान प्रियंका ने कुशीनगर में 10 करोड़ के हवाईअड्डे के उद्घाटन पर प्रियंका ने सवाल उठाए।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार मारो और मुआवजा दो की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, सरकारी नौकरी और इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि अरुण की पुलिस प्रताड़ना के चलते मौत हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मुफ्त राशन के साथ रोजगार की भी गारण्टी दे रही कांग्रेस- अशोक श्रीवास्तव Gorakpur: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा Lucknow: विसरा रिपोर्ट के मुताबिक जहर से नही हुई मुख्तार अंसारी की मौत दो युवकों के झगड़े में बीचबचाव करने गये युवक को लगी गोली पंचर होने के काद पेड़ से टकराई हाईस्पीड कार, 4 की मौत, 2 घायल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को दी गई इंसुलिन