• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राजनीति में हमेशा अजेय रहे कर्पूरी ठाकुर- महेन्द्रनाथ यादव

Posted on: Tue, 24, Jan 2023 8:56 PM (IST)
राजनीति में हमेशा अजेय रहे कर्पूरी ठाकुर- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। सादगी और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुतकर राजनीति में जन नायक बने कर्पूरी ठाकुर को उनके जयन्ती अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को याद किया गया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि गरीबी की कोख से निकले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि दिया जाना चाहिये।

कहा कि वे राजनीति में हमेशा अजेय ही रहे, वे कभी चुनाव नहीं हारे, एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री पद को शोभित हुए। उसके बाद अधिकतर समय उन्होंने विरोधी दल के नेता की ही भूमिका निभाई। कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी को इस बात से समझा जा सकता है कि जब उनका निधन हुआ तो उनके बैंक खाते में पांच सौ रूपए भी नहीं बचे थे वहीं जायदाद के नाम पर केवल एक खपरैल का पुराना मकान था। युवा पीढी को देश के ऐसे समर्पित नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

सपा नेता समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, राजेन्द्र चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, राजेन्द्र चौरसिया, मो. सलीम आदि ने कर्पूरी ठाकुर को नमन् करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने बेटे को पत्र लिखकर सलाह दे दी थी कि वो इस बात से बिल्कुल प्रभावित ना हो कि उनके पिता मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज ऐसे ही समर्पित नेताओं की देश को जरूरत है। वे ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल थे। कर्पूरी ठाकुर को नमन् करने वालों में श्याम सुन्दर यादव, राम सिंह यादव, गौरीशंकर यादव, रफीक खां, रितेश यादव, रजवन्त यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।