दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में काउंटिंग जारी, 4 पर ‘आप’ की लीड
दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में काउंटिंग जारी, 4 पर ‘आप’ की लीड
नई दिल्लीः नगर निगम के 5 वार्डों के उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। ये वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, रोहिणी-सी और चौहान बांगड़ हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी चार वार्डों में आगे चल रही है। चौहान बांगड़ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी लीड पर है। इन वार्डों के लिए ‘आप’ भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इनमें से 4 में पहले भी ‘आप’ के पार्षद थे। सिर्फ शालीमार बाग नॉर्थ भाजपा के कब्जे में था। इन वार्डों के उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान हुआ था। 50.86 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा 59.19 प्रतिशत वोटिंग कल्याणपुरी वार्ड में हुई थी। सबसे कम 43.23 प्रतिशत शालीमार बाग वार्ड में हुई थी।