केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी तबीयत ठीक है, पर डॉक्टरों के कहने पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हों, वह भी अपना टेस्ट करा लें। अमित शाह एक दिन पहले आईसीसीआर दिल्ली के वेबिनार में शामिल हुए थे। उन्होंने ’लोकमान्य तिलक- स्वराज से आत्मनिर्भर भारत’ को संबोधित किया था। इसके एक दिन बाद ही उनकी कारोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।