• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

18 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

Posted on: Mon, 03, Aug 2020 12:12 PM (IST)
18 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार ने आज 18 लाख के आंकड़े को भी पार कर लिया। विशेषज्ञों ने जैसा अनुमान लगाया था कोरोना उससे भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 52 हजार 972 नये मरीज सामने आये हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 18 लाख 03 हजार 695 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 771 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

देश में अभी भी 5 लाख 79 हजार 357 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 38 हजार 135 मरीजों की मौत हुई है. और 11 लाख 86 हजार 203 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में मरीजों का रिकवरी रेट 65.44 और मृत्यु दर 2.13 प्रतिशत हो गयी है। खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चपेट में आकर कैबनिट मंत्री कमल रानी अपनी जान गंवा चुकी हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी ट्वीटर पर दी है।

राज्यों में संक्रमितों की संख्या की बात करें तो महाराष्ट्र में 4,41,228, तमिलनाडु में 2,57,613, आन्ध्र प्रदेश में 1,57,764, दिल्ली में 1,37,677, कर्नाटक में 1,34,819, उ.प्र. में 92,921, वेस्ट बंगाल में 75,516, तेलंगाना में 67,660, गुजरात में 63,675 और बिहार में 57,270 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ये वे राज्य हैं जहां संक्रमितों की संख्या 50 हजार से ज्यादा है। मौत के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में 15,576, तमिलनाडु में 4,132, आ.प्र. में 1,474, दिल्ली में 4,004, कर्नाटक में 2,496, उ.प्र. में 1,730, वेस्ट बंगाल में 1,678 और गुजरात में 2,482 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल आप अपना ध्यान रखिये, रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखिये और 3 चीजें याद रखिये, मास्क सेनेटाइजर और 2 गज की दूरी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।