सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया
सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया
संत कबीरनगर (संजय श्रीवास्तव) समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। सभी ने सपा सरकार की उपलब्धियों और सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने मनोनयन पत्र वितरित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से जनता की बड़ी अपेक्षाएं हैं। सभी को फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, प्रदीप सिंह, जावेद अहमद,राहुल यादव बादल, आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी, डा. रामनाथ चौरसिया आदि मौजूद रहे।